{"_id":"5946b2074f1c1bca5f8b4582","slug":"181497805319-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले पीटा फिर जहर पिलाकर मारडाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले पीटा फिर जहर पिलाकर मारडाला
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता को पीटा, फिर जहर पिलाकर मार डाला
दहेज में ढाई लाख रुपये न मिलने पर ससुरालियों ने दिया वारदात को अंजाम
पति, सास व ससुर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज, दो माह पूर्व ही हुई थी शादी
मोतीपुर थाना क्षेत्र के करमोहना गांव का मामला
बहराइच। मोतीपुर थाना क्षेत्र के करमोहना गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर शनिवार की रात ससुरालियों ने विवाहिता को पहले जमकर पीटा, फिर जहर पिलाकर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने पति, सास व ससुर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी ससुरालीजन घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के पंचमपुरवा गांव निवासी चंपादेवी (20) का विवाह दो माह पूर्व इसी थाना क्षेत्र के करमोहना गांव निवासी रूपेश के साथ हुआ था। शादी के दूसरे दिन ही जब चंपा विदा होकर ससुराल पहुंची तो ससुराल के लोगों ने ढाई लाख रुपये की मांग को लेकर चंपा का उत्पीड़न शुरू कर दिया। चंपा ने ससुराल के लोगों की डिमांड की जानकारी मोबाइल से मायके में पिता भगौती प्रसाद और बड़े भाई रमेश कुमार को दी। इस पर सभी भौचक रह गए। रमेश का कहना है कि शादी में खर्च अधिक होने के चलते परिवार पर काफी उधारी हो गई है, ऐसे में स्थिति सुधरने पर मांग पूरी करने का आश्वासन दिया, लेकिन चंपा का उत्पीड़न नहीं थमा। रमेश के मुताबिक ससुराल के लोग उसे भूखा प्यासा रखकर प्रताड़ित करते थे। साथ ही मारते-पीटते भी थे। मृतका के भाई ने बताया कि शनिवार की देर शाम ससुराल के लोगों ने चंपा को फिर मारापीटा। उसने मोबाइल पर फफकते हुए अपनी व्यथा बताई। इस पर भाई और पिता ने सुबह ससुराल आने की बात कही। रमेश का कहना है कि रविवार को सुबह वह पिता के साथ जब बहन की ससुराल पहुंचा तो परिवार के सभी सदस्य फरार थे। आसपास के लोगों से पता चला कि रात में पिटाई के बाद जबरन चंपा को जहर पिलाकर मार डाला गया। इस बीच चंपा चीखती रही। रमेश ने बताया कि जहर पिलाए जाने से शव नीला पड़ गया है। शरीर पर पिटाई के चलते चोटों के निशान भी हैं। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास व ससुर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसओ रामअवतार का कहना है कि घटना के बाद से ससुरालीजन फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर उसी के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।