{"_id":"59400c6f4f1c1ba30a8b45be","slug":"181497369711-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाबाजारी के लिए जा रहा पांच बोरी खाद्यान्न ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाबाजारी के लिए जा रहा पांच बोरी खाद्यान्न ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा
Updated Tue, 13 Jun 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने कालाबाजारी को जा रहा कोटे का अनाज पकड़ा
पुलिस को सौंपा, दो दिन बाद भी नहीं दर्ज हुआ केस
उर्रा (बहराइच)। परवानीगौढ़ी गांव से पांच बोरी कोटे का अनाज सोमवार देर रात मिहींपुरवा बाजार ले जाया जा रहा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने अनाज को मय वाहन पकड़कर पुलिस को साैंप दिया। पुलिस ने अनाज लदे वाहन को कब्जे में ले लिया, लेकिन अभी तक केस दर्ज नहीं किया है। जबकि ग्रामीण अनाज के कालाबाजारी का बयान पुलिस को दर्ज करवा चुके हैं।
मोतीपुर थाना अंतर्गत परवानीगौढ़ी गांव से एक वाहन पर कोटे का पांच बोरी गेहूं लादकर मिहींपुरवा बाजार ले जाया जा रहा था। इसकी भनक ग्रामीणों को लगी। इस पर गांव निवासी बलदेव मौर्या, संजय रावत, संजय महाराज, बलेश्वर यादव, कमलेश गुप्ता आदि ने वाहन को घेर लिया। इसके बाद उपजिलाधिकारी मोतीपुर तथा एसओ रामअवतार सिंह यादव को सूचना दी। सूचना पाकर डायल 100 की टीम ने गेहूं लदे वाहन को कब्जे में ले लिया। दो दिन से वाहन खड़ा है। पांच ग्रामीणों ने बयान भी दर्ज करा दिए हैं। उसके बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। जिससे ग्रामीणों में रोष है। इस मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष दयानंद यादव का कहना है कि किसी ग्रामीण ने तहरीर नहीं दी है। इसलिए केस दर्ज नहीं हुआ है। जांच की जा रही है।