फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   रेलवे क्रासिंग के निकट ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत

रेलवे क्रासिंग के निकट ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत

Wed, 07 Jun 2017 09:31 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
रेलवे क्रासिंग के निकट ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत
ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत
विज्ञापन

दिल्ली से घर लौट रहा था ग्रामीण
जरवलरोड (बहराइच)। दिल्ली से लौट रहा अधेड़ बुधवार सुबह जरवलरोड तिराहा रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जरवलरोड रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह करीब पांच बजे रक्सौल 12274 सत्याग्रह ट्रेन से उतरकर एक 55 वर्षीय ग्रामीण बस स्टॉप जरवलरोड तिराहा की ओर जा रहा था। इसी समय रेलवे ट्रैक पार करते समय वह गोंडा की तरफ से आ रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की टक्कर से अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की तलाशी में उसके पास मतदाता पहचान पत्र मिला। उससे उसकी पहचान 48 वर्षीय राम लखन पुत्र महादेव प्रसाद निवासी ग्राम छोटी पुरवा कड़सर बिटोरा थाना कैसरगंज के रूप में हुयी। घर के लोगों को फोन कर सूचना दी गई तो पता चला कि ग्रामीण दिल्ली में प्राइवेट प्रतिष्ठान में नौकरी करता था। वह कमा कर घर को लौट रहा था। सूचना से घर में कोहराम मच गया। मृतक के शव को जीआरपी गोंडा की पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed