फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   18 thousand beneficiaries are not taking ration since six months

Bahraich News: छह माह से 18 हजार लाभार्थी नहीं ले रहे राशन

Mon, 28 Aug 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 28 Aug 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
18 thousand beneficiaries are not taking ration since six months
बहराइच। जिले में करीब 18 हजार ऐसे लाभार्थी है जो बीते छह माह से राशन नहीं ले रहे है। यह लोग कौन है इस बारे में पूर्ति विभाग पता लगाने में जुट गया है। जिले में करीब 6 लाख 94 हजार कार्ड धारक है। वहीं अन्तोदय कार्डधारक सभी लाभार्थी परिवार को स्वास्थ्य विभाग का आयुष्मान कार्ड बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसा न करने पर इनको भविष्य में मिलने वाली सरकारी योजनाओं के लाभ से भी वंचित रहना पड़ सकता है।
विज्ञापन


अंत्योदय व पात्र गृहस्थी के राशन कार्डधारकों को प्रतिमाह मुफ्त में राशन मिलता है। जिन लोगों का राशन कार्ड बना है उनका आधार कार्ड से लिंक करना भी अनिवार्य है। ऐसा न करने पर संबंधित को कोटे की दुकान से राशन नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन

जिले में जहां करीब 6 लाख 94 हजार कुल राशन कार्डधारक है वहीं इसमें 1 लाख 27 हजार अन्तोदय कार्ड धारक परिवार है। पूर्ति विभाग के आंकड़ों की मानें तो बीते छह माह से करीब 18 हजार राशन कार्ड धारक ऐसे हैं जो राशन नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले में जितने भी अंत्योदय कार्ड धारक परिवार है वह सभी लोग अपने घर के प्रत्येक सदस्य का आयुष्मान कार्ड जरूर बनवा लें। इससे उनको जहां बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी वहीं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। इसके अलावा करीब 18 हजार कार्डधारकों का पता लगा रहे हैं कि वे राशन क्यों नहीं ले रहे।
नरेंद्र तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी
- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed