फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   अभद्रता पर भड़के सभासद, सामूहिक इस्तीफे की धमकी

अभद्रता पर भड़के सभासद, सामूहिक इस्तीफे की धमकी

Wed, 12 Dec 2018 10:15 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
अभद्रता पर भड़के सभासद, सामूहिक इस्तीफे की धमकी
नानपारा (बहराइच)। नगर पालिका नानपारा में बुधवार को कर्मियों से अभद्रता पर सभासद भड़क गए। परिसर में ही दो कर्मियों ने केरोसिन छिड़कर आत्मदाह की कोशिश की।
विज्ञापन


इस पर सभासदों ने अधिशासी अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। हंगामा बढ़ने की सूचना मिलने पर एसडीएम मौके पर पहुंचे। सभासदों ने ईओ की मनमानी के खिलाफ एसडीएम को सामूहिक इस्तीफे का चेतावनी पत्र सौंपा।
विज्ञापन


एसडीएम ने सभासदों व कर्मचारियों को समझा शांत कराया। हंगामे के कारण पूरे दिन कामकाज ठप रहा। नगर पालिका कार्यालय में बुधवार को बोर्ड की बैठक का आयोजन था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी 25 वार्डों के सभासद और चेयरमैन के बीच वार्ता चल रही थी। इसी दौरान सभासद हाजी शुएब, जमाल हामिद और अजय गुप्ता आदि ने बोर्ड की बैठक में नगर पालिका से संबंधित छह बिंदुओं पर अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार तिवारी से जानकारी मांगी।

इसमें नगर पालिका में लिपिक पद पर तैनाती की स्थिति, वर्ष 2006 से 2017 के मध्य हुई पदोन्नति और नियुक्तियों के साथ ही विद्युत लाइनमैन के पद पर तैनात कर्मी कादिर ओर कयूम का छह माह से अधिक समय से वेतन रोके जाने का मामला आदि शामिल था।

सभासदों का कहना है कि सभी बिंदुओं पर ईओ स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। इसी दौरान लाइनमैन कादिर और कयूम के पहुंचने पर ईओ ने उन्हें झिड़क दिया। शासनादेश का हवाला देकर वेतन रोकने की बात कही।

इसी पर दोनों कर्मचारी परिसर में निकल आए। दोनों ने केरोसिन का तेल अपने ऊपर छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की। सभासदों ने दोड़कर किसी तरह कर्मियों को आत्मदाह से रोका।

हंगामे की स्थिति बन गई। कर्मियों ने ईओ पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। उधर, कर्मियों के समर्थन में सभासदों ने नारेबाजी करते हुए ईओ पर मनमानी, विकास कार्य बाधित करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।

बवाल की सूचना एसडीएम को दी गई। सभासद ईओ को न हटाने पर सामूहिक त्यागपत्र देने पर अड़ गए। उप जिलाधिकारी सिद्धार्थ यादव ने मौके पर पहुंचकर सभासदों व आत्मदाह की कोशिश करने वाले कर्मियों को समझाया।

एसडीएम ने मामले से डीएम को अवगत कराने की बात कही। सभासदों ने भी एसडीएम से वार्ता के बाद डीएम के निर्णय तक आंदोलन स्थगित कर दिया। हंगामे के कारण पूरे दिन नगर पालिका में कामकाज ठप रहा।

इस मौके पर चेयरमैन अब्दुल मोहीद राजू, प्रभारी निरीक्षक आरपी यादव, सभासद नौशाद अली, छत्रपाल, मुवीन, शफीक अंसारी, शम बिहारी, एहसान वारिस आदि मौजूद रहे।


गलत काम करवा चाहते हैं सभासद
बिजली लाइनमैन के पद पर कादिर ओर कयूम की नियुक्ति गलत तरीके से हुई है। इसी कारण छह माह पूर्व वेतन रोका गया था। इस मामले में शासन को पत्र लिखा है। शासन के निर्देश पर ही वेतन देना संभव होगा। सभासद गलत तरीके से कार्य करवाने की कोशिश कर रहे हैं।
-अशोक कुमार तिवारी, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed