{"_id":"594c0dbe4f1c1b3b198b4661","slug":"171498156478-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायब बालक का शव नदी के निकट गड्ढे में उतराता मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायब बालक का शव नदी के निकट गड्ढे में उतराता मिला
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 28-32 में है।
विधायक पुत्र पर हत्या का केस दर्ज
लापता बालक का शव नदी के पास गड्ढे में उतराता मिला
महसी (बहराइच)। भौरी गांव में खदान स्थल पर लापता बालक का शव गुरुवार को सुबह नदी के तट के पास स्थित गड्ढे में उतराता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में रात में ही विधायक के पुत्र समेत दो लोगों के खिलाफ हत्या व एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। साथ ही मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी भी गठित की गई है। उधर, ठेकेदार की ओर से भी लूट तथा वाहन क्षतिग्रस्त करने की तहरीर थाने पर दी गई है।
महसी के भौरी गांव के निकट घाघरा के कछार में बालू खदान का पट्टा हुआ है। यह पट्टा गोंडा निवासी मनोज शुक्ला के नाम से है। बुधवार को खदान के दौरान कुछ किसानों ने विरोध किया था। इसके बाद विवाद की स्थिति बनी थी। विवाद के कुछ देर बाद गांव निवासी चेतराम का पुत्र करन (8) व रहमत अली का पुत्र निसार (10) मौके पर पहुंचे, लेकिन दोनों घर नहीं लौटे। देर शाम करन का शव बालू के टीले में दबा हुआ मिला, जबकि निसार लापता था। गुरुवार भोर में करीब 6:45 बजे निसार का शव नदी से सटे गड्ढे में उतराता मिला। इस मामले में बुधवार देर रात तक जमकर हंगामा हुआ था। डीएम अजयदीप सिंह व एसपी सुनील सक्सेना ने भी घटनास्थल का मुआयना कर लापता बालक की खोजबीन के निर्देश दिए थे। इस मामले में रात में ही खनन का पट्टा लेने वाले गोंडा निवासी मनोज शुक्ला, उनके सहयोगी विधायक पुत्र निशंक त्रिपाठी के खिलाफ पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया। एसपी ने बताया कि डाग स्क्वॉयड और फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल की जांच की गई है। कुछ तथ्य हाथ लगे हैं, उसी के आधार पर तफ्तीश चल रही है। उन्होंने कहा कि लापता बालक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इंसेट
ठेकेदार की कार को क्षतिग्रस्त कर की लूटपाट
खनन का कार्य गोंडा के परसपुर निवासी रामजी मिश्रा करवा रहे हैं। उन्होंने बौंडी थाने पर तहरीर दी है। रामजी का कहना है कि रात में गांव के कुछ लोगों ने ने खनन स्थल पर धावा बोलकर उत्पात मचाते हुए उनकी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। 60 हजार रुपये व अन्य सामान लूट लिया। इसके पूर्व सभी ने आगजनी की थी। थानाध्यक्ष राजेंद्र कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
इंसेट
जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित
डीएम अजयदीप सिंह का कहना है कि भौरी में खनन स्थल पर हुई घटना के मामले में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप मढ़ रहे हैं। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। लेकिन घटना की वास्तविकता सामने लाने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। एसडीएम महसी नागेंद्र कुमार व खनन निरीक्षक के साथ एक राजस्व अधिकारी टीम में शामिल हैं। तीन दिन में जांच रिपोर्ट मांगी गई है। इसके बाद उसी जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।