{"_id":"594954fa4f1c1b56428b4693","slug":"171497978106-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने राजेंद्र, रामकरन बने महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने राजेंद्र, रामकरन बने महामंत्री
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेंद्र बने तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
महसी (बहराइच)। तहसील बार एसोसिएशन महसी का चुनाव मंगलवार को गहमागहमी के बीच हुआ, जिसमें राजेंद्र मिश्रा ने अध्यक्ष और रामकरन त्रिपाठी ने महामंत्री पद पर जीत दर्ज की। तहसील बार एसोसिएशन महसी के अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए मंगलवार को वोट डाले गए, जिसमें 104 अधिवक्ताओं में से 103 मतदाताओं ने मतदान किया। एल्डर कमेटी के चेयरमैन ज्ञानदत्त बाजपेई की देखरेख में चुनाव कराया गया, जिसमें अध्यक्ष पद पर राजवंत मिश्रा ने 64 मत पाकर जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी सनत कुमार ओझा को 39 मत ही मिल सके। वहीं, महामंत्री पद पर रामकरन त्रिपाठी ने 52 मताें से जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी केके वर्मा को 50 मत मिले थे। एक मत अवैध घोषित हो गया था। एल्डर कमेटी के चेयरमैन ने विजयी अध्यक्ष व महामंत्री को प्रमाण पत्र दिया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता रामबिहारी लाल श्रीवास्तव, शिवकुमार मौर्या, सुशील श्रीवास्तव, मिथलेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।