फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   जर्जर सड़क मार्ग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

जर्जर सड़क मार्ग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Mon, 19 Jun 2017 11:20 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
जर्जर सड़क मार्ग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
सड़क बदहाल होने से भड़के ग्रामीण
विज्ञापन

मार्ग पर जाम लगाकर किया प्रदर्शन, राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
पयागपुर (बहराइच)। झाला तरहर के ग्रामीणों ने जर्जर सड़क को लेकर सोमवार को मार्ग जामकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद उन्होंने राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्री मांगपत्र उपजिलाधिकारी को साैंपा। साथ ही ग्रामीणों ने मांगों पर कार्रवाई न होने पर पुन: प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

पयागपुर विकास खंड अंतर्गत झाला गांव में जिला कांग्रेस के महासचिव विनय सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सुबह 10 बजे झाला से ककरहा जाने वाले मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन निर्माण न कराकर कागज में जीर्णोद्धार दिखाकर शासन को रिपोर्ट भेज दी है। इस बजट का विभाग ने पूरी तरह से बंदरबांट कर दिया। सड़क जर्जर होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इस मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी गिरिजादत्त झा, झोखीराम, सालिकराम केवट आदि ने कहा कि ग्राम सभा झाला तरहर के अंतर्गत आने वाले संपर्क मार्ग व चकरोडों पर ग्रामीणों ने अवैध कब्जा कर लिया है, लेकिन शिकायत के बाद भी अधिकारी कब्जा नहीं हटवा रहे हैं। वहीं, प्राथमिक विद्यालय मुलूकसिंह पुरवा में बाउंड्रीवाल के निर्माण की मांग की। ग्रामीणों ने प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी गुलाम सरवर को सौंपा। इस मौके पर रामगोपाल, मोहम्मद आरिफ, पुजारी यादव, रिक्खीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed