{"_id":"59400c634f1c1b2f098b45b4","slug":"171497369699-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरज की झुलसन से बेहाल रहे लोग, उमस ने बढ़ाई दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरज की झुलसन से बेहाल रहे लोग, उमस ने बढ़ाई दिक्कत
Updated Tue, 13 Jun 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
43.5 डिग्री पहुंचा पारा, झुलसे लोग
बहराइच। तराई में गर्मी से निजात नहीं मिल रही है। मंगलवार को पारा 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। पूरे दिन चिलचिलाती धूप के चलते लोग परेशान रहे। उमस और चिपचिपाहट भरी गर्मी से भी काफी दिक्कतें हुईं।
तराई में तापमान की सख्ती बरकरार है। मंगलवार को सुबह चिलचिलाती धूप से लोगों का सामना हुआ। करीब 11 बजे घर से निकलने पर लोगों को गर्म हवा के थपेड़ों से जूझना पड़ा। तेज धूप के चलते बाजार और सड़कों पर सन्नाटा रहा। घरों से जो लोग निकले, वह सूरज की किरणों से बचने के लिए अपने शरीर को ढके हुए थे। फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। जबकि न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में मौसम की तब्दीली के संकेत नहीं मिल रहे हैं। अभी गर्मी और बढ़ेगी। उमस और चिपचिपाहट का सामना करना पड़ेगा।