{"_id":"593d7bb84f1c1bb33f8b457a","slug":"171497201592-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट लगने से बालिका की मौत
गुरगुटटा गांव में टिनशेड में करंट उतरने से हुआ हादसा
अपनी ननिहाल में घूमने आई थी रिजा
नानपारा (बहराइच)। कोतवाली क्षेत्र के गुरगुट्टा गांव में ननिहाल में घूमने आई एक बालिका की रविवार को करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिवारीजनों ने पंचनामा के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, बालिका की मौत होने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाली नानपारा अंतर्गत इलाहाबाद बैंक शाखा गुरगुट्टा गांव के सामने स्थित मकान में लड्डन पुत्र अली अहमद निवासी जोगीटोला लखीमपुर रोड नानपारा देहात की नातिन रिजा (10) पुत्री इकबाल अहमद लगभग एक माह पूर्व घूमने के लिए आई हुई थी। ननिहाल में वह बच्चों के साथ खेल रही थी। रविवार को सुबह करीब आठ बजे बैंक के सामने लगे टिनशेड में अचानक करंट उतर आया। जिससे करंट की चपेट में आने से बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जानकारी के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिवारीजनों ने पंचनामा के बाद शव को दफना दिया है।