फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   जिला से गांव तक आयोजित होंगी खेल प्रतियोगिताएं एथेलेटिक्स, भारोतोलन, कुश्ती, वालीबाल एवं कबड्डी खेल होंगे आयोजित

जिला से गांव तक आयोजित होंगी खेल प्रतियोगिताएं एथेलेटिक्स, भारोतोलन, कुश्ती, वालीबाल एवं कबड्डी खेल होंगे आयोजित

Fri, 09 Jun 2017 02:35 AM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
जिला से गांव तक आयोजित होंगी खेल प्रतियोगिताएं एथेलेटिक्स, भारोतोलन, कुश्ती, वालीबाल एवं कबड्डी खेल होंगे आयोजित
जिले से गांव तक आयोजित होंगी खेल प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

खेलो इंडिया जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना
बहराइच। भारत सरकार की ओर से संचालित खेलो इंडिया योजना के तहत जिले से गांव तक एथलेटिक्स, भारोत्तोलन, कुश्ती, वॉलीबॉल एवं कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इन खेलों के द्वारा छिपी प्रतिभाओं को तराशा जाएगा। इसकी कार्ययोजना तय कर ली गई। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अजयदीप सिंह की अध्यक्षता में खेलो इंडिया जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक हुई, जिसमें खेल अवस्थापना के विकास के प्रस्ताव तथा प्रतियोगिता के आयोजन पर चर्चा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने जिला, विकास खंड एवं ग्राम स्तरीय समिति के गठन का अनुमोदन किया। डीएम ने कहा कि जिला युवा कल्याण अधिकारी को भारत सरकार द्वारा निर्धारित समय सारणी के तहत खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस मौके पर सीडीओ राकेश कुमार, डीपीआरओ राजेंद्र प्रकाश, बीएसए डॉ. अमरकांत सिंह, डीएसटीओ एसके बघेल, जिला युवा कल्याण अधिकारी बलबीर सिंह, डीआईओएस प्रतिनिधि श्रवण कुमार गुप्ता, खिलाड़ी सदस्य अमित कुमार साहनी, कविता तिवारी, राजकपूर, नवजीत कौर, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बद्रीनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed