फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   सेनवाहे गांव में महिला की गला काटकर हत्या, पति का शव कुएं में मिला

सेनवाहे गांव में महिला की गला काटकर हत्या, पति का शव कुएं में मिला

Wed, 20 Sep 2017 11:19 PM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
सेनवाहे गांव में महिला की गला काटकर हत्या, पति का शव कुएं में मिला
पयागपुर (बहराइच)। सेनवाहे गांव निवासी एक महिला का शव उसके घर में क्षत-विक्षत हालत में मिला। महिला के पति की लाश बुधवार दोपहर में गांव के निकट कुएं से बरामद हुई। आशंका जताई जा रही है कि पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना का खुलासा तब हुआ, जब मोबाइल पर बात न होने पर बेटी मायके पहुंची और मकान का ताला तोड़ा। पुलिस ने महिला के कत्ल में हत्या और पति की मौत में आत्महत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक ग्रामीण मानसिक रूप से विक्षिप्त भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पयागपुर थाना अंतर्गत सेनवाहे गांव निवासी शिवकुमार मिश्रा (50) अपनी पत्नी जानकी देवी (48) के साथ घर पर रहता था। चार बेटियां थीं। उनकी अरसा पूर्व शादी हो चुकी है। प्रतिदिन बेटियां घर पर मोबाइल से काल कर माता-पिता का हालचाल लेती थीं। डेरवा गांव निवासी सरिता देवी ने बताया कि दो दिन से वह पिता के मोबाइल पर काल कर रही थी, लेकिन फोन रिसीव नहीं हो रहा था। इस पर बुधवार सुबह सरिता मायके सेनवाहे पहुंची तो घर पर ताला लगा हुआ था। आस पड़ोस के लोगों ने मकान के अंदर से बदबू आने की भी बात कही। शक होने पर सरिता ने पड़ोसियों की मदद से घर का ताला तोड़ा। अंदर पहुंची तो मां जानकी देवी की क्षत-विक्षत लाश पड़ी थी। पास में ही गड़ासा और फावड़ा खून से सना हुआ पड़ा था। वह बिलख उठी। गांव के लोग भी इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर पयागपुर थानाध्यक्ष संजय मिश्रा दलबल के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस तफ्तीश में जुटी थी। तभी गांव के कुछ लोग मवेशियों को चराने के लिए गांव के उत्तर की ओर चरागाह गए हुए थे। यहां पर स्थित एक कुएं में चरवाहों ने लाश तैरती देखी तो शोर मचाया। गांव के लोग पहुंचे। पुलिस भी बुलवाई गई। लाश निकलने पर उसकी पहचान मृतका जानकी देवी के पति शिवकुमार के रूप में हुई। महिला की हत्या और पति की कुएं में लाश मिलने की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक सुनील सक्सेना और एसपी सिटी कमलेश दीक्षित ने भी गांव पहुंचकर मुआयना किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि आपसी विवाद में पति ने पत्नी की हत्या की। इसके बाद स्वयं कुएं में कूदकर जान दे दी। फिल हाल मामले की जांच की जा रही है। यह भी पता चला है कि कुछ दिन से शिवकुमार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। वह काफी तनाव में था।
विज्ञापन


बेटे की मौत के बाद से परेशान रहता था शिवकुमार
पुलिस को पूछताछ में मृत दंपती की पुत्री सरिता ने बताया कि 10 वर्ष पूर्व बेटे का जन्म हुआ था। लेकिन जन्म के कुछ दिन बाद ही भाई की मौत हो गई थी। इसके बाद से पिता काफी तनाव में रहते थे। अक्सर मां से विवाद होता रहता था। इसी के चलते प्रतिदिन फोन पर माता-पिता का सभी बहनें हालचाल लेती रहती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed