{"_id":"59480b274f1c1b31668b4648","slug":"161497893671-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरदहा कला के कार्डधारकों को 10 माह से नहीं मिल रहा खाद्यान्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरदहा कला के कार्डधारकों को 10 माह से नहीं मिल रहा खाद्यान्न
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटेदार पर 10 माह से अनाज न देने का आरोप
मटेराचौराहा (बहराइच)। बरदहा कला के ग्रामीणों को कोटेदार अनाज नहीं दे रहा है, जबकि सभी कार्डधारक हैं। परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य की अगुवाई में एसडीएम नानपारा को प्रार्थना पत्र सौंपा। इस मामले मेें एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। नानपारा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बरदहा कला के ग्रामीण क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश कुमार की अगुवाई में उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां पर गांव निवासी कुंती देवी, ज्ञानवती, रिया गुप्ता, रामजानकी देवी, मंजूसा गुप्ता, मीनू गुप्ता, इंद्रावती देवी, कौशल गुप्ता, पिंकी, दीपिका आदि ने एसडीएम एसपी शुक्ला को प्रार्थना पत्र दिया। एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने कहा कि वह सभी कार्डधारक हैं। इसके बावजूद कोटेदार परशुराम उन्हें 10 माह से अनाज नहीं दे रहा है। इस पर एसडीएम ने मामले मेें पूर्ति निरीक्षक नानपारा को जांच के आदेश दिए हैं। जांच में शिकायत सही मिलने पर कोटेदार के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही है।