{"_id":"5946c79a4f1c1b123b8b45bf","slug":"161497810842-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"901 ग्राम पंचायतों में हुई साक्षरता परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
901 ग्राम पंचायतों में हुई साक्षरता परीक्षा
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
901 ग्राम पंचायतों में हुई साक्षरता परीक्षा
बहराइच। साक्षर भारत मिशन के तहत रविवार को जिले के 901 लोक शिक्षा केंद्रों पर साक्षरता परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा का जिला और ब्लॉक समन्वयक ने निरीक्षण करते हुए सभी प्रेरकों को पारदर्शिता पूर्ण परीक्षा कराने के निर्देश दिए।
बहराइच जनपद की 901 ग्राम पंचायतों में एक लाख 20 हजार निरक्षर लोगों को साक्षर बनाने का लक्ष्य साक्षर भारत मिशन को सौंपा गया था। इसके तहत जिले की सभी ग्राम पंचायतों में स्थित लोक शिक्षा केंद्रों पर रविवार को सुबह आठ बजे से नवसाक्षरों की परीक्षा हुई। जिला समन्वयक शफीकुर्रहमान व ब्लॉक समन्वयक चित्तौरा रियाज अहमद अंसारी ने परीक्षा केंद्र जगतापुर, बनवारी गोपालपुर, डीहा, कल्पीपारा, दुलारपुर, फकीरचक, सलारपुर, शाहपुरजोत यूसुफ, अमीनपुर नगरौर, अशोका, बघौड़ा, वजीरपुर आदि का निरीक्षण किया। जिला समन्वयक ने बताया कि निरीक्षण किए गए केंद्रों पर 566 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।