फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   महिला की हत्या कर शव फंदे से लटकाया

महिला की हत्या कर शव फंदे से लटकाया

Thu, 15 Jun 2017 11:20 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
महिला की हत्या कर शव फंदे से लटकाया
विवाहिता की हत्या कर शव फंदे से लटकाया
विज्ञापन

पिता ने ससुरालियों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप
भगवानपुर कटघर गांव में हुई घटना, मामले की जांच में जुटी पुलिस

रिसियामोड़ (बहराइच)। रिसिया थाना क्षेत्र के भगवानपुर कटघर गांव में बुधवार की रात एक विवाहिता की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया। सूचना मिलने पर मायके वाले रोेते-बिलखते बेटी के घर पहुंचे। मायके के लोगों की सूचना पर पहुंची रिसिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर दहेज व अन्य मामलों को लेकर बेटी को प्रताड़ित व हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी है। उसी के आधार पर रिसिया पुलिस ने जांच शुरू की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कोतवाली नानपारा अंतर्गत भवनियापुर गांव निवासी रामवृक्ष ने थाने पर दी तहरीर में कहा है कि उसकी बेटी सोनी (22) का विवाह छह साल पूर्व रिसिया थाना क्षेत्र के भगवानपुर कटघर गांव निवासी भीखू उर्फ चंद्रभान के साथ हुआ था। विवाह के पांच साल बाद गौने की रस्म पूरी हुई। फिर सोनी विदा होकर ससुराल पहुंची। लेकिन ससुराल जाने के बाद से उसे कम दहेज के मामले को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। इसके लेकर उसे आए दिन मारापीटा जाता था। रामवृक्ष का कहना है कि कई बार बेटी ने प्रताड़ना के मामले में सूचना दी। इस पर उसकी ससुराल के लोगों से बात की गई, लेकिन उत्पीड़न थमा नहीं। रामवृक्ष के मुताबिक बुधवार की रात करीब 12 बजे उसे बेटी द्वारा फांसी लगाने की सूचना मिली। इस पर मायके के लोग रोते-बिलखते गुरुवार को सुबह बेटी की ससुराल पहुंचे। यहां उसका शव छल्ले से फंदे पर लटक रहा था। शरीर पर चोटों के निशान थे। पिता की सूचना पर पहुंची रिसिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता के मुताबिक दहेज के लिए बेटी की हत्या कर शव को फांसी के फंदे से लटकाया गया है। वहीं, थानाध्यक्ष संजय दूबे का कहना है कि सोनी की संदिग्ध हालात में मौत हुई है। अभी मौत के कारणों का सही पता नहीं चल पा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद उसी के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। उधर, घटना के बाद से मृतका के ससुराल के कुछ सदस्य फरार हैं। ऐसे में पुलिस उन्हीं पर सोनी की हत्या की आशंका जता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed