फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   16 players selected in trail

सिविल सर्विसेज ट्रायल में 16 खिलािड़यों का चयन

Thu, 06 Aug 2015 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Thu, 06 Aug 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। इंदिरा गांधी स्टेडियम में गुरुवार को सिविल सर्विसेज ट्रायल खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के खिलाड़ी कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


इनमें से 16 खिलाड़ी कर्मचारी चयनित हुए हैं। जिनका मंडलीय ट्रायल 11 व 12 अगस्त को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, गोंडा में होगा।

इंदिरा गांधी स्टेडियम के जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार भारती ने बताया कि विभिन्न विभागों में कार्यरत खिलाड़ी कर्मचारियों की प्रतिभा को निखारने के लिए गुरुवार को क्रिकेट, बैटमिंटन, हॉकी, कुश्ती, एथेलेटिक्स, कबड्डी, तैराकी और बॉलीबाल प्रतियोगिताओं का ट्रायल करवाया गया।
विज्ञापन


जिसमें विभिन्न विभागों के 100 से अधिक कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। क्रीड़ा अधिकारी भारती ने बताया कि क्रिकेेट के लिए शिक्षा विभाग के नवीन कुमार मिश्र, चीनी मिल नानपारा के लिपिक परवेज अख्तर, ब्लॉक तेजवापुर के एनएनएस सरहदी का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैटमिंटन के लिए पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता प्रमोद कुमार आचार्य, सरयू नहर  खंड के जूनियर इंजीनियर गोविंद कल्लोल, बीडीओ चित्तौरा के राजेश कुमार चयनित हुए हैं।

वहीं हॉकी के लिए पीडब्ल्यूडी खंड दो के मोहम्मद आरिफ इदरीशी, अजीम अहमद चयनित हुए हैं। कुश्ती प्रतियोगिता में पीडब्ल्यूडी खंड एक के बंशीलाल का चयन किया गया है। वहीं एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जिला पंचायत कार्यालय के नीरज शुक्ला, संजय कुमार, पुतान सिंह  तथा मंजू सिंह का चयन हुआ है।

कबड्डी में विपुल कुमार मिश्र और तैराकी में शिवबाबू निषाद चयनित हुए हैं। बॉलीबाल के लिए खेलकूद कार्यालय के राजकुमार का चयन किया गया है।

क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि 11 व 12 अगस्त को मंडल स्तर पर ट्रायल का आयोजन होगा। वहां दमखम दिखाने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तर के लिए चयनित किया जाएगा।


इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी सुशील कुमार मिश्र, वॉलीबाल संघ के प्रेमनाथ तिवारी, पूर्व क्रिकेट प्रशिक्षक जावेदुर्रहमान, जिला सचिव हाकी महफूज रियाज, हैंडबाल प्रशिक्षक मनोज सिंह, एथलेटिक्स के विवेक सिंह, दिनेश सिंह यादव, सुशील राय और श्याम सिंह  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed