फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   16 lac population will smoothly use power

16 लाख आबादी को मिलेगी सुचारु बिजली

Sat, 29 Aug 2015 11:05 PM IST
बहराइच / अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच / अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 29 Aug 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
जिले की बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिए जिले में दो विद्युत ट्रांसमिशन केंद्र और नानपारा तहसील क्षेत्र में चार विद्युत उपकेंद्रों की स्थापना होगी। इस पर लगभग 150 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


चार सदस्यीय टीम ने उपकेंद्रों की स्थापना के लिए चिह्नित जमीन का भी मुआयना किया है। ट्रांसमिशन और उपकेंद्रों की स्थापना के बाद नानपारा के साथ ही जिले के 16 लाख लोगों को बिजली की किल्लत से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन


जिले में अघोषित विद्युत कटौती, लो वोल्टेज की समस्या से ग्रामीण क्षेत्र के लोग जूझते हैं। आए दिन आंदोलनों की स्थिति बनती है। बिजली की समस्या को दूर करने के लिए 86 करोड़ की लागत से जिले में दो ट्रांसमिशन केंद्र की स्थापना की जाएगी। अधिशासी अभियंता विद्युत आरिफ अहमद ने बताया कि ट्रांसमिशन की स्थापना के लिए जिला मुख्यालय से सटे बेगमपुर सोहरवा के निकट जमीन का चिह्नीकरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां ग्राम समाज की दो हेक्टेयर जमीन में ट्रांसमिशन स्थापित होगा। इस ट्रंासमिशन केंद्र से मटेरा, रिसिया, नेवादा मोड़, तथा महसी तहसील के आधे क्षेत्र को बिजली सप्लाई होगी। ट्रंासमिशन केंद्र की स्थापना पर लगभग 21 करोड़ रुपये की लागत आएगी। उन्होंने बताया कि दूसरा ट्रांसमिशन केंद्र पयागपुर में स्थित 33 केवी विद्युत उपकेंद्र के परिसर में स्थापित होगा।

पयागपुर में स्थापित होने वाले ट्रांसमिशन से पयागपुर, विशेश्वरगंज, गोंडा के आर्यनगर, खुटेहना, रंजीतपुर तक की बिजली सप्लाई को सुचारू किया जाएगा। यहां ट्रांसमिशन स्थापना पर 65 करोड़ खर्च होगा। एक्सईएन ने बताया कि दोनों स्थानों पर मार्च 2016 तक ट्रांसमिशन की स्थापना का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। ट्रांसमिशन के साथ ही नानपारा क्षेत्र मेें रिसिया नवाबगंज, बलहा और मिहींपुरवा में विद्युत उपकेंद्र भी स्थापित किया जाएगा। इन विद्युत उपकेंद्रों के लिए भी जमीन कर चिह्नीकरण कर लिया गया है। नानपारा विद्युत केंद्र के एसडीओ अतरउल्ला जफर की अगुवाई में टीम ने चिह्नित जमीनों का मुआयना कर रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है।

बेगमपुर ट्रांसमिशन स्थापना में होगी रु 44 करोड़ की बचत
एक्सईएन ने बताया कि बेगमपुर के निकट स्थापित होने वाले ट्रांसमिशन केंद्र पर महज दो खंभे लगाकर नानपारा बहराइच विद्युत लाइन में टेपिंग की जाएगी। जिससे 44 करोड़ रुपये की बचत होगी। उन्होंने बताया कि पयागपुर में स्थापित ट्रांसमिशन पर नई लाइन बिछाने का कार्य होने से लागत अधिक आएगी।


यहां स्थापित होंगे विद्युत उपकेंद्र
नानपारा तहसील क्षेत्र में रिसिया विकास खंड के ग्राम परसा कैथौली, नवाबगंज के ग्राम उमरिया, बलहा के ग्राम दौलतपुर, मिहींपुरवा के लौकाही ग्राम में ट्रांसमिशन केंद्र स्थापित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed