फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   कांजी हाउस में बंधे सभी मवेशी गायब, गांव में छुट्टा टहलने से परेशान हो रहे ग्रामीण

कांजी हाउस में बंधे सभी मवेशी गायब, गांव में छुट्टा टहलने से परेशान हो रहे ग्रामीण

Fri, 07 Jun 2019 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
कांजी हाउस में बंधे सभी मवेशी गायब, गांव में छुट्टा टहलने से परेशान हो रहे ग्रामीण
उर्रा (बहराइच)। उर्रा बाजार में स्थित कांजी हाउस में 50 मवेशी बांधे गए थे, लेकिन कांजी हाउस में न तो चारे की और न ही पानी की व्यवस्था की गई थी। पानी व चारे के अभाव में मवेशी जिंदगी-मौत से जूझ रहे थे। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने बीडीओ व अपर मुख्य पंचायत अधिकारी से की। अपर मुख्य पंचायत अधिकारी ने मौके का मुआयना कर चारा-पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, लेकिन कांजी हाउस से मवेशियों को बाहर निकाल दिया गया। अब यह मवेशी गांव में घूम कर ग्रामीणों पर हमलावर हो रहे हैं।
विज्ञापन


मिहींपुरवा विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत उर्रा बाजार में कांजी हाउस का निर्माण कराया गया है। इसका ठेका प्रतिवर्ष होता है। इस कांजी हाउस में क्षेत्र के 50 मवेशी बंधे हुए थे। गांव निवासी योगेंद्र बहादुर श्रीवास्तव, शैलेंद्र साहनी, संदीप मौर्या, अलीशेर खान, घनश्याम, सुनील मौर्य, नासिर खान, रवि अग्रवाल आदि ने बताया कि कांजी हाउस में मवेशी बंधे थे, लेकिन मवेशियों को पानी व चारा की नहीं दिया जा रहा है। जिससे कई मवेशी मृत होने के कगार पर पहुंच चुके हैं। लेकिन न तो ग्राम प्रधान ध्यान दे रहे हैं और न ही ग्राम विकास अधिकारी। जिससे स्थिति और बदतर होती जा रही है।
विज्ञापन


सभी ने बीडीओ को सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर ग्रामीणों ने अपर मुख्य पंचायत अधिकारी प्रदीप गुप्ता से शिकायत की। मंगलवार को अपर मुख्य पंचायत अधिकारी ने गांव का मुआयना कर मवेशियों का हाल देखा और चारा व पानी की व्यवस्था करने के निर्देश कांजी हाउस के संचालकों को दिए। लेकिन बुधवार की रात किसी ने कांजी हाउस से मवेशियों को बाहर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मवेशी गांवों में इधर-उधर घूम रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कांजी हाउस से मवेशियों को बाहर कर दिया गया है। उन्होंने कांजी हाउस संचालकों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। इस मामले में अपर मुख्य पंचायत अधिकारी से प्रदीप गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कांजी हाउस से मवेशी बाहर कैसे गए, इसकी जांच कराकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed