{"_id":"5946b2094f1c1b8e578b45b9","slug":"151497805321-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय जनता पार्टी जिले में लगाएगी सतर हजार पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय जनता पार्टी जिले में लगाएगी सतर हजार पौधे
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा जिले में लगाएगी 70 हजार पौधे
समिति की बैठक में बनाई गई कार्ययोजना
बहराइच। भारतीय जनता पार्टी वृक्षारोपण समिति की बैठक रविवार को कपड़ा कमेटी अतिथि भवन में हुई, जिसमें जिले में बूथ स्तर पर अभियान चलाकर 70 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया।
बैठक में अवध क्षेत्र भाजपा वृक्षारोपण समिति के सदस्य एवं मुख्य अतिथि भुल्लन वर्मा ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का प्राण तत्व हैं। वृक्ष के बिना जीवन और विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। पौधरोपण कर यूपी में हरित क्रांति लाई जाएगी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरण टेकरीवाल ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर 25 पौधे पीपल, बरगद, आम, बेल, पाकड़ आदि के लगाए जाएंगे, जिसकी कार्य योजना बना ली गई है। भाजपा वृक्षारोपण समिति के जिला प्रभारी श्रवण शुक्ल ने कहा कि 15 से 20 जुलाई तक जिले के बूथ स्तर तक 70 हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है, जिसके लिये पौधों की व्यवस्था कर ली गई है। पौधरोपण हेतु स्थान का चयन एवं गड्ढे की खुदाई की जाएगी। उन्होंने कहा 21, 22 व 23 जुलाई को जिले में बूथ स्तर पर भाजपा का पौधरोपण का वृहद कार्यक्रम किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा के विस्तारक कमल बहादुर सिंह एवं रामसेवक यादव, भाजपा के वरिष्ठ नेता राधे श्याम त्रिपाठी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, नरेंद्र पांडे, सुदामा मिश्रा, उर्मिला शुक्ला आदि मौजूद रहे।