{"_id":"59400c7b4f1c1b1b0b8b45a9","slug":"151497369723-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील में नेटवर्क न होने से भटक रहे वादकारी व किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील में नेटवर्क न होने से भटक रहे वादकारी व किसान
Updated Tue, 13 Jun 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
तहसील में एक हफ्ते से नेटवर्क खराब, किसान व वादकारी परेशान
काश्तकारों ने तीन दिन में नेटवर्क सही न होने पर दी प्रदर्शन की चेतावनी
महसी (बहराइच)। महसी तहसील में एक हफ्ते से नेटवर्क खराब है, जिससे तहसील आने वाले वादकारियों व किसानों को मायूस होकर लौटना पड़ता है। अधिकारियों से शिकायत के बाद भी व्यवस्था सही न होने पर मंगलवार को किसानों ने नाराजगी जताई। काश्तकारों ने तीन दिन में नेटवर्क सही न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
महसी तहसील कार्यालय में लगे कंप्यूटर का नेटवर्क एक हफ्ते से खराब है, जिससे तहसील में खतौनी लेने आने वाले किसान काफी परेशान हैं। खतौनी व अन्य कार्य के लिए आने वाले किसानों को पूरा दिन बिताने के बाद मायूस होकर लौटना पड़ता है। वहीं इस समय गन्ना किसानों को फीडिंग व पैमाइश के लिए खतौनी की अति आवश्यकता है। लेकिन खतौनी न मिलने से किसानों की जहां गन्ना पैमाइश रुकी है, वहीं वादकारी भी परेशान हैं। इस बारे में तहसीलदार महसी राजेश कुमार मिश्र से बात की गई तो उन्होंने कहा कि बीएसएनएल के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मंगलवार को तहसील पहुंचे किसान बृजलाल, सालिकराम, समयदीन, जिलेदार, धीरेंद्र कुमार, बेचेलाल, शंकर, रामचंदर, चेतराम, तीरथराम आदि ने बताया कि तीन दिन में नेटवर्क सही न होने पर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।