फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   जीएसटी की खामियों के विरोध में व्यापारियों ने जुलूस निकाल किया प्रदर्शन

जीएसटी की खामियों के विरोध में व्यापारियों ने जुलूस निकाल किया प्रदर्शन

Fri, 09 Jun 2017 06:04 AM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 06:04 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी की खामियों के विरोध में व्यापारियों ने जुलूस निकाल किया प्रदर्शन
व्यापारियों ने जुलूस निकाल किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बहराइच। जीएसटी की खामियों को लेकर गुरुवार को व्यापारियों ने जुलूस निकाल प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने जुलूस निकालते हुए वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।

बहराइच उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर जिलाध्यक्ष सुशील कुमार माहेश्वरी की अगुवाई में व्यापारियों ने जुलूस निकाला। इस दौरान व्यापारियोंने जीएसटी में सुधार की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जीएसटी की जानकारी देने के लिए तहसील व ब्लॉक स्तर पर व्यापारियों के लिए शिविर लगाया जाए। मंडी शुल्क को भी जीएसटी में शामिल किया जाए, या फिर इसे समाप्त कर दिया जाए। कुछ जरूरी चीजों पर अधिक टैक्स लगा दिया गया है, जिससे आम जनता को महंगाई का सामना करना पड़ेगा। इसमें सुधार किया जाए। जिला महामंत्री गुरुदेव सिंह नागर ने कहा कि अगर सरकार ने जीएसटी की खामियों को समाप्त कर व्यापारियों को राहत नहीं दी, तो सभी व्यापारी आंदोलन को विवश होंगे। प्रदर्शन के बाद नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर कालिका गुप्ता, ज्योति मोदी, अमित मित्तल, राज रस्तोगी, जफर बेग, सत्येंद्र वर्मा, जितेंद्र माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed