{"_id":"5936f66a4f1c1be0168b459a","slug":"1496774265920-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 रुपये की बोतल से नहीं दुरुस्त होगी जिंदगी, संरक्षित करें नदियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 रुपये की बोतल से नहीं दुरुस्त होगी जिंदगी, संरक्षित करें नदियां
Updated Wed, 07 Jun 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नदियों का करें संरक्षण : विधायक
कतर्नियाघाट रेंज में विश्व पर्यावरण दिवस पखवारे पर हुआ कार्यक्रम
बिछिया (बहराइच)। विश्व पर्यावरण दिवस के साथ ही पखवारे की शुरुआत हो गई है। मंगलवार को कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के कतर्नियाघाट रेंज में पर्यावरण दिवस पखवारे पर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि बलहा विधायक ने पौधरोपण कर कहा कि 20 रुपये की पानी के बोतल से जिंदगी नहीं दुरुस्त होगी। नदियों को संरक्षित करना होगा।
कतर्नियाघाट रेंज परिसर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि बलहा विधायक अक्षयवरलाल गोंड ने पौधरोपण कर की। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि डॉ. जीपी सिंह पर्यावरणविद लखीमपुर मौजूद रहे। अतिथियों ने आंबा, बर्दिया, सुजौली, फकीरपुरी क्षेत्र के ग्राम प्रधानों के साथ पौधरोपण किया। इस मौके पर आंबा, बर्दिया, सुजौली के स्कूलों से आमंत्रित छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण सुरक्षा और संरक्षा विषय पर चित्र बनाकर अपने मन के भावों को प्रकट किया। विश्व प्रकृति निधि के परियोजनाधिकारी दबीर हसन ने पर्यावरण सुरक्षा और संरक्षा के टिप्स सुझाए। विशिष्ट अतिथि डॉ. जीपी सिंह ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के चलते धरती का तापमान निरंतर बढ़ रहा है। पौधरोपण कर ही वार्मिंग पर अंकुश लग सकता है। मुख्य अतिथि बलहा विधायक ने वन और वन्यजीवों के सुरक्षा और संरक्षा की बात कही। इस मौके पर चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली वनांचल विद्यालय बिछिया की खुशी मदेशिया प्रथम, सिमरप्रीत द्वितीय व आंबा स्कूल की अंजली शर्मा तृतीय स्थान पर रही। जबकि प्रिया एवं सुधांशु के चित्र भी सराहनीय रहे।