फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   मटेरा विधानसभा में अवैध कब्जे को लेकर समाजसेवियों ने किया प्रदर्शन

मटेरा विधानसभा में अवैध कब्जे को लेकर समाजसेवियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 07 Jun 2017 01:20 AM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
मटेरा विधानसभा में अवैध कब्जे को लेकर समाजसेवियों ने किया प्रदर्शन
मटेरा में अवैध कब्जे के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन

- राज्यपाल को पत्र भेजकर सौ ग्राम सभाओं में चकबंदी कराने की मांग
बहराइच। गाजी गौतम स्वावलंबी शिक्षा धाम के तत्वावधान में मंगलवार को मटेरा विघानसभा क्षेत्र में अवैध कब्जे को लेकर क्षेत्र के समाजसेवियों व ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल को पत्र भेजकर विधानसभा क्षेत्र की सौ ग्राम पंचायतों में चकबंदी बंदोबस्त कराने की मांग की है।

राज्यपाल को भेजे गए पत्र में समाजसेवियों ने कहा कि, मटेरा विधानसभा क्षेत्र में 195 ग्राम पंचायतों को समायोजित कर नया विधानसभा क्षेत्र बनाया गया था। इसमें रिसिया, नवाबगंज, चित्तौरा, तेजवापुर, महसी विका खंड के ग्राम पंचायतें शामिल हैं। समाजसेवियों का कहना है कि जिला मुख्यालय स्थित मुहाफिसखाने में आग लगने के कारण मटेरा विधानसभा के तमाम नक्शे व रिकार्ड जल चुके हैं। ऐसे में कई ग्रामसभाओं में अवैध कब्जा नहीं हटाया जा सका है। मौजूदा प्रदेश सरकार ने अवैध कब्जों को हटवाने के निर्देश जिला प्रशासन को दिये हैं। समाजसेवियों का कहना है कि क्षेत्र की सौ ग्राम पंचायतों में चकबंदी व बंदोबस्त कराना आवश्यक है। राज्यपाल से विधानसभा क्षेत्र की सौ ग्राम पंचायतों में चकबंदी व बंदोबस्त कराकर अवैध कब्जे हटाने की मांग की गई है। पत्र भेजने वालों में रफीक अहमद, इंद्रकुमार यादव, रोशनलाल, लियाकत अली, बबलू यादव, इमरान अली, शिवकुमार पाल, उत्तम सिंह यादव आदि समाजसेवी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed