फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   हुए गर हनुमान राजी राम खुश हो जाएंगे...

हुए गर हनुमान राजी राम खुश हो जाएंगे...

Wed, 07 Jun 2017 02:32 AM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
हुए गर हनुमान राजी राम खुश हो जाएंगे...
ध्यान कर हनुमान जी का राम जी मिल जाएंगे...
विज्ञापन

जेठ के अंतिम बड़े मंगल पर विभिन्न स्थानों पर भंडारे का आयोजन
श्रद्धालुओं ने मंदिरों में की पूजा-अर्चना व सुंदरकांड का पाठ
बहराइच। शहर व ग्रामीण अंचलों में जेठ का अंतिम बड़ा मंगल हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हनुमान मंदिरों में सुबह से शुरू हुआ पूजन-अर्चन व भजन-कीर्तन का दौर देर रात तक जारी रहा। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने स्टाल लगाकर राहगीरों को प्रसाद बांटा।
शहर के घंटाघर चौक बाजार स्थित हनुमान मंदिर, कानूनगोपुरा स्थित मंदिर, सिद्धनाथ मंदिर समेत अन्य प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। शहर के चित्रशाला टॉकीज, कानूगोपुरा, पीपल तिराहा, पुलिस क्लब के सामने श्रद्धालुओं ने स्टाल लगाकर राहगीरों को प्रसाद के रूप में शीतल पेय व मिष्ठान का वितरण किया। गोंडा रोड पर पेट्रोल पंप के सामने स्थित हनुमान मंदिर परिसर में जीतेंद्र माहेश्वरी, पप्पू रस्तोगी, बोनी श्रीवास्तव, लल्लन और पवन माहेश्वरी की अगुवाई में पूजन-अर्चन कर प्रसाद का वितरण किया गया। रोडवेज मार्ग पर गुरुद्वारे के निकट स्टॉल लगाकर प्रसाद बांटा गया। नानपारा में भी भजन-कीर्तन की धूम रही। ध्यान कर हनुमान जी का राम जी मिल जाएंगे, गर हुए हनुमान राजी राम खुश हो जाएंगे, लाल लंगोटा लाल सिंदूरी बदन पे साजे हैं, राम मगन हो राम दिवाना छम छम नाचे हैं, आदि भजनों से मंगलवार को माहौल भक्तिमय रहा। भक्तों ने भंडारे का आयोजन कर सुंदर कांड का पाठ किया। नगर के स्टेशन रोड पर श्रीश्याम सांवरिया समिति व अन्य लोगों के सहयोग से स्टाल लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे। बाबागंज कस्बा बाबागंज के कालेश्वरनाथ मंदिर, पुरानी बाजार स्थित शिव मंदिर चबूतरा, चरदामोड़ चौराहा व नई बाजार स्थित गायत्री मंदिर पर भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे में श्रद्धालुओं को हलुवा, पूड़ी, चना, चावल तथा ठंडा पेयजल बांटा गया। सिद्धनाथ टॉकीज आरा मशीन के पास कुंवर प्रसाद मिश्रा, पंकज श्रीवास्तव, अरविंद यादव, वैभव शर्मा, संदेश सिंह, पुतान मिश्रा रिसिया के स्टेशन चौराहा, सीताराम मंदिर पर प्रसाद, इंदिरा नगर हनुमान मंदिर में प्रसाद वितरित किया गया। जरवलरोड बाजार में बड़े मंगल के उपलक्ष्य पर तूफानी चौराहा, प्राचीन दुर्गा मंदिर व प्राचीन शिव मंदिर, सब्जी मंडी में इलाहाबाद बैंक के पास, थाने के निकट विश्वकर्मा व गल्ला मंडी सहित कई स्थानों पर भंडारा आयोजित हुआ, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


इंसेट
ढाई क्विंटल फलों से सजाया बजरंगबली का दरबार
रिसियामोड़। रिसिया के इंदिरा नगर स्थित हनुमान मंदिर को भक्तों ने ढाई क्विंटल फलों से भगवान बजरंग बली का दरबार सजाया। मंदिर के व्यवस्थापक रामकिशुन नागलिया, सोनू गर्ग, सुनील जैन ने बताया कि दरबार को लीची, आम, केला, सेब से सजाया गया है। रात में आरती के बाद फलों को श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed