{"_id":"5936f6284f1c1b497e8b45c9","slug":"149677419919-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा खंडित करने पर कांग्रेसजन गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा खंडित करने पर कांग्रेसजन गुस्सा
Updated Wed, 07 Jun 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजीव गांधी की प्रतिमा खंडित करने से कांग्रेसी खफा
राज्यपाल को पत्र भेजकर दोषियों पर कार्रवाई कराने की मांग
बहराइच। कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को कांग्रेस भवन के सभागार में हुई, जिसमेें उन्होंने अराजकतत्वों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा खंडित किये जाने पर आक्रोश जताया। इस मामले में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के राज्यपाल को पत्र भेजकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। राज्यपाल को भेजे पत्र में पदाधिकारियों ने कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार कानून व्यवस्था के मामले में पूरी तरह फेल है। हत्या, बलात्कार, लूट, चोरी आदि आपराधिक घटनाओं की जैसे बाढ़ सी आ गई है। पदाधिकारियों ने कहा कि मिर्जापुर जनपद में पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न राजीव गांधी की प्रतिमा को कुछ अराजकतत्वों ने खंडित कर दिया है। प्रतिमा के खंडित होने से सभी कांग्रेसियों में आक्रोश है। पदाधिकारियों ने राज्यपाल से मामले में हस्तक्षेप कर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करवाने की मांग की है। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह आजाद, उपाध्यक्ष कलाम अहमद, नगर अध्यक्ष शेख जकरिया, दीनानाथ, आदर्श अग्रवाल, भगतराम मिश्र आदि मौजूद रहे।