{"_id":"5936f5a74f1c1be0168b4585","slug":"14967740701720-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने अंगूठा लगाकर खाते से निकाला 20 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने अंगूठा लगाकर खाते से निकाला 20 हजार
Updated Wed, 07 Jun 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक अकाउंट से 20 हजार उड़ाए
नानपारा (बहराइच)। नगर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति के खाते से एक महिला ने अंगूठा लगाकर 20 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
नानपारा के बेलदारनटोला निवासी महमूद अहमद पुत्र मोहम्मद अरशद रिजवी ने कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि उनका बैंक खाता पंजाब नेशनल बैंक में है। खाते में 86,840 रुपये जमा थे। मंगलवार दोपहर अरशद खाते का बैलेंस जानने के लिए पासबुक लेकर बैंक पहुंचे तो पता चला कि पांच जून को किसी महिला ने उनके खाते से अंगूठा लगाकर 20 हजार रुपये निकाले थे। अरशद का कहना है कि न तो उन्होंने किसी को विदड्राल भरकर दिया और न ही वह अंगूठा लगाते हैं। अरशद ने कैशियर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
बैंक के शाखा प्रबंधक देवीशंकर का कहना है कि शिकायत मिली है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी। वहीं, पीड़ित ने शाखा प्रबंधक व कैशियर के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।