फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   खेत में भैंस जाने पर मासूम को पीटा, हुआ बेहोश

खेत में भैंस जाने पर मासूम को पीटा, हुआ बेहोश

Sun, 04 Jun 2017 01:48 AM IST
Updated Sun, 04 Jun 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
खेत में भैंस जाने पर मासूम को पीटा, हुआ बेहोश
खेत में भैंस जाने पर मासूम को पीटा, बेहोश
विज्ञापन

बहराइच। केसवापुर गांव निवासी एक किशोर शुक्रवार को खेत में भैंस चराने गया था। भैंसें भागकर एक खेत में चली गईं, जिससे नाराज होकर कुछ लोगों ने किशोर की पिटाई कर दी, जिससे वह बेहोश हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

कोतवाली देहात अंतर्गत ग्राम केसवापुर निवासी राधिका देवी पत्नी रामप्रताप ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि विपक्षी धनंजय मौर्या उसका पड़ोसी है। उसके खेत में कुछ पपीते के पेड़ लगे थे। उसका 11 वर्षीय पुत्र बृजेश कुमार गांव के कुछ लड़कों के साथ चारागाह में भैंस चराने गया था। यहां अचानक भैंसें भागने लगीं। जिससे धनंजय के खेत में लगे कुछ पपीते के पेड़ों को नुकसान हुआ। इससे नाराज होकर धनंजय ने उसकी पिटाई कर दी। वह बेहोश हो गया। पुलिस में तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उसने एसपी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed