{"_id":"593301224f1c1b4a7d8b45eb","slug":"14965148618-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने बेलहा-बेहरौली तटबंध का निरीक्षण कर विस्थापितों का जाना हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने बेलहा-बेहरौली तटबंध का निरीक्षण कर विस्थापितों का जाना हाल
Updated Sun, 04 Jun 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
एसपी ने सुनीं कटान पीड़ित विस्थापितों की समस्याएं
महसी (बहराइच)। पुलिस अधीक्षक सुनील सक्सेना शनिवार को महसी पहुंचे। यहां पर बाढ़ व कटान पीड़ित विस्थापितों ने प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद एसपी बेलहा-बेहरौली तटबंध पर पहुंचे। यहां पर ग्रामीणों ने रोते हुए एसपी को सिंचाई विभाग द्वारा दिए गए नोटिस की बात बताई। एसपी ने पीड़ितों को आश्वासन दिया कि उनके सामने किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। वहीं, तहसीलदार ने लेखपाल को विस्थापितों के लिए भूमि चयन करने का आदेश दिया।
पुलिस अधीक्षक शनिवार को बौंडी थाने पहुंचे। यहां पर उन्हें करीब दो दर्जन बाढ़ व कटान पीड़ित विस्थापितों ने सिंचाई विभाग द्वारा नोटिस मुकदमा का प्रार्थना पत्र दिया। काफी संख्या में प्रार्थना पत्र आने पर एसपी तहसीलदार राजेश मिश्रा के साथ बेलहा-बेहरौली तटबंध पर पहुंचे और यहां बसे विस्थापितों का हालचाल लिया। विस्थापितों की समस्या सुनने के बाद एसपी ने उन्हें आश्वासन दिया कि जिलाधिकारी से बात कर शासन को मामले से अवगत कराया जाएगा। वहीं, तहसीलदार राजेश मिश्रा ने विस्थापितों को बसाने के लिए भूमि का चयन करने के लिए लेखपालों को निर्देश दिया। एसपी ने गोलागंज, बौंडी तथा सिलौटा में बसे लोगों से संवाद किया औैर सभी को आश्वासन दिया कि जब तक बसने की जगह नहीं मिलेगी, तब तक सभी सुरक्षित हैं।