{"_id":"5933011c4f1c1b2c688b460d","slug":"14965148551716800-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम का पिन पूछ खाते से उड़ाए 16800 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम का पिन पूछ खाते से उड़ाए 16800 रुपये
Updated Sun, 04 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम का पिन पूछ खाते से उड़ाए 16800 रुपये
बहराइच। टेमढ़िया रेवली गांव निवासी एक ग्रामीण से बैंक अधिकारी बनकर जालसाज ने एटीएम का पिन नंबर ले लिया। इसके बाद उसके खाते से पांच बार में 16800 रुपये उड़ा दिए। ग्रामीण ने थाने में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।
कोतवाली देहात अंतर्गत ग्राम टेमढ़िया रेवली निवासी केशवराम का बैंक खाता छावनी चौराहा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में है। उसका कहना है कि 21 मई को किसी व्यक्ति ने बैंक अधिकारी बनकर खाता बंद होने की बात कही। इसके बाद आधार कार्ड नंबर और एटीएम का पिन कोड पूछ लिया। शुक्रवार को वह बैंक गया था। यहां पर पासबुक को अपडेट कराया तो पता चला कि उसके खाते से 21 मई को ही पांच बार में 16 हजार 800 रुपये निकाले जा चुके हैं। उसने इस मामले में बैंक प्रबंधक से भी बात की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। जिस पर उसने दरगाह थाने में तहरीर दी है। एसओ जेएन शुक्ला का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।