{"_id":"593301194f1c1b3f5c8b45fd","slug":"14965148521915-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम समेत 15 सौ लोगों ने ली जल संचयन की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम समेत 15 सौ लोगों ने ली जल संचयन की शपथ
Updated Sun, 04 Jun 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
डीएम समेत 1500 लोगों ने ली जल संचयन की शपथ
बहराइच। फखरपुर के बेलहरी गांव में शनिवार को जल जीवन है अभियान के तहत जल संवाद का आयोजन हुआ। इस मौके पर जल स्रोतों के मानचित्रण के आधार पर खेती में प्रयोग होने वाले पानी व वर्षा जल संचयन की व्यवस्था पर चर्चा करते लोगों को जल संचयन को लेकर शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम अजयदीप सिंह ने की। इस दौरान पंचशील डेवलेपमेंट ट्रस्ट के निदेशक ध्रुव कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में पंपिंग सेट व निजी नलकूप से ही सिंचाई होती है। वर्षा जल से सिंचाई प्रतिशत 10 फीसदी से अधिक नहीं है। उन्होंने बताया कि बेलहरी गांव में एक छोटा और एक बड़ा तालाब है। कार्यक्रम में दौरान स्थानीय लोगों ने तालाबों को मनरेगा के तहत गहरा करने और 6 किलोमीटर लंबे नाले को दुरुस्त करवाने का प्रस्ताव डीएम के समक्ष रखा। प्रस्ताव को हरी झंडी देते हुए डीएम ने खंड विकास अधिकारी को तालाबों व नाले को गहरा किये जाने की कार्रवाई का निर्देश दिया। कार्यक्रम के दौरान सीडीओ राकेश कुमार ने 15 सौ से अधिक लोगों को जल संचयन की शपथ दिलाई। जिसमें डीएम समेत अन्य जिले के अधिकारियों ने भी शपथ ली। महाप्रबंधक नाबार्ड लखनऊ तूलिका पंकज ने अभियान के बारे में बताया।