{"_id":"593301184f1c1be72a8b45af","slug":"14965148511-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार व बर्थ एक्सपीसिया से दो मासूमों की सांसें थमीं, चार लखनऊ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार व बर्थ एक्सपीसिया से दो मासूमों की सांसें थमीं, चार लखनऊ रेफर
Updated Sun, 04 Jun 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार व बर्थ एक्सपीसिया से दो मासूमों की मौत
बहराइच। बुखार व बर्थ एक्सपीसिया से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। जिला अस्पताल में भर्ती दो मासूमों की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, चार रोगियों की हालत नाजुक होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
पयागपुर के पैंड़ी गांव निवासी आदित्य (2) पुत्र धर्मेंद्र को कई दिनों से बुखार की शिकायत थी। स्थानीय डॉक्टरों से इलाज पर लाभ न होने पर परिवारीजनों ने आदित्य को जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया। यहां पर इलाज के दौरान सुबह आदित्य की मौत हो गई। वहीं सत्तीकुआं निवासी मोहम्मद शरीफ की पत्नी कैसरजहां ने पांच दिन पूर्व बेटी को जन्म दिया था। लेकिन जन्म के एक दिन बाद उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया गया। बर्थ एक्सपीसिया से नवजात के पीड़ित होने की पुष्टि हुई है। इलाज के दौरान उसकी भी दोपहर में मौत हो गई। वहीं जिला अस्पताल में भर्ती कोतवाली देहात के रायपुर राजा निवासी करन (एक), खैरीघाट निवासी गुड्डन (एक), सोनवा निवासी शिवम व श्रावस्ती के इकौना कटरा निवासी अंजुम (2) की इलाज के दौरान हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सभी बुखार और बर्थ एक्सपीसिया की चपेट में हैं।