{"_id":"593301154f1c1b36708b45de","slug":"149651484820-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग सड़क हादसों में बालक समेत पांच की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग सड़क हादसों में बालक समेत पांच की मौत, सात घायल
Updated Sun, 04 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहनों की टक्कर से पांच ने दम तोड़ा, सात लोग घायल
बहराइच। फखरपुर, रुपईडीहा और पयागपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में बालक समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। इनमें दो घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जाता है कि हादसे के शिकार लोगों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
मल्हीपुर हरदत्तनगर गिरंट निवासी सोनू (28) पुत्र सलीम की ससुराल रुपईडीहा के मकनपुर में है। वह शुक्रवार को ससुराल आया था। सुबह मकनपुर निवासी अपने सहयोगी छोटकऊ (26) व अजय पुत्र भूरे के साथ बाइक से बाबागंज की ओर जा रहा था। इसी दौरान रुपईडीहा-नानपारा मार्ग पर ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक बाइक सवारों को रौंदते हुए टिनशेड में जा घुसी, जिससे सड़क किनारे स्थित टिनशेड क्षतिग्रस्त हो गया। सोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटकऊ और अजय घायल हो गए। उन्हें बाबागंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। उधर, बहराइच-लखनऊ मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को फखरपुर थाना अंतर्गत बेदौरा चौराहे के निकट टक्कर मार दी, जिसे बाइक सवार रामनरायन (36) की मौके पर मौत हो गई। जबकि दीनपुरवा निवासी वीरेंद्र (22) ने अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ दिया। वहीं, पयागपुर थाना अंतर्गत सुहेलवा गांव के पास ट्रक की टक्कर से घायल हुए लखीमपुर खीरी निवासी नीरज (12) की इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर, हरदी थाना अंतर्गत रमपुरवा गांव के निकट जीप की टक्कर से बाइक सवार बौंडी के अमवा तेतारपुर निवासी चेतराम (40) व देशराज (35) घायल हो गए। वहीं, बख्शीपुरा निवासी शुभम बाजपेई (20) अपने सहयोगी शोभित श्रीवास्तव (22) निवासी ब्राह्मणीपुरा व बंटी (35) निवासी औरैया के साथ बाइक पर सवार होकर टिकोरामोड़ की ओर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, रामगांव के शांतीनगर निवासी जमील (34) पुत्र मुस्लिम बाइक से रामगांव बाजार आए थे। लौटते समय बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में जमील ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चिकित्सकों के मुताबिक सिर में चोट लगने से जमील की मौत हुई है।