फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   वर्षा का कहर

वर्षा का कहर

Tue, 31 Jul 2018 10:34 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
वर्षा का कहर
बहराइच। तराई में तेज बारिश से तीन मकान ढह गए। मलबे में दबकर किशोर समेत दो की मौत हो गई। मां-बेटी समेत तीन लोग घायल हुए हैं। मासूम बेटी की हालत गंभीर है। भारी बारिश से जगह-जगह जलभराव की स्थिति रही।
विज्ञापन


जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह के मुताबिक 15 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड हुई है। आगामी 24 घंटे में पुन: भारी वर्षा के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार रात 11:30 बजे बूंदाबांदी शुरू हुई। इसके थोड़ी ही देर बाद तेज बारिश शुरू हो गई। चार घंटे तक झमाझम बरसात हुई। ग्रामीण अंचलों में कच्चे मकान ढहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामगांव थाना अंतर्गत नौतला गांव निवासी राधे निषाद का मकान कच्चा बना था। राधे का 13 वर्षीय पुत्र लवलेश बरामदे में चारपाई डालकर सो रहा था। मकान के दूसरे हिस्से में परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे।

भोर में चार बजे के आसपास अचानक मकान की दीवार तेज आवाज के साथ ढह गई। परिवार के लोगों ने भागकर जान बचाई, लेकिन लवलेश मलबे में दब गया। चीख पुकार सुनकर पड़ोस के लोग दौड़े।

जब तक मलबा हटाया जाता, लवलेश ने दम तोड़ दिया। उधर, जरवलरोड थाना अंतर्गत जतौरा गांव निवासी सिराज अहमद (26) पुत्र मुरतजा गांव निवासी रमाकांत तिवारी के यहां मंगलवार सुबह मजदूरी लेने गया था।

वह बरामदे में खड़ा था। तभी मकान का अगला हिस्सा ढह गया। सिराज मलबे में दबकर लहूलुहान हो गया। उसे सीएचसी मुस्तफाबाद पहुंचाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर किया।

जिला अस्पताल पहुंचते ही सिराज ने दम तोड़ दिया। बौंडी थाना अंतर्गत कंदौसा गांव निवासी बुधई का कच्चा मकान मंगलवार भोर में वर्षा के दौरान ढह गया। उस समय परिवार के लोग सो रहे थे। मलबे में दबने से चीख पुकार मच गई।

ऊपर मलबा गिरने से बुधई की 35 वर्षीय पत्नी नसरीन, पुत्र जिबरान खां (10) व पुत्री चार वर्षीय सुघरा घायल हुए। सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

ग्रामीण अंचलों में गुल रही बिजली
भारी वर्षा से ग्रामीण अंचलों में रात 12 बजे अचानक बिजली गुल हो गई। पूरी रात लोगों को अंधेरे में गुजारनी पड़ी। सुबह वर्षा का क्रम थमने के दो घंटे बाद विद्युत सप्लाई शुरू हो सकी।


जलभराव से जूझते रहे लोग
रात में भारी वर्षा से शहर के छोटी बाजार, घसियारीपुरा, बख्शीपुरा नईबस्ती, चांदमारी, नौवागढ़ी, सलारगंज, तिकोनीबाग, अकबरपुरा नईबस्ती इलाकों में जगह-जगह जलभराव की स्थिति रही। इससे सुबह जनजीवन अस्तव्यस्त दिखा। पानी खिसकने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed