{"_id":"59f610c44f1c1b74698b85ac","slug":"141509298372-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आख्या तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आख्या तलब
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाली पर कब्जा मामले में डीएम ने तलब की रिपोर्ट
खुटेहना (बहराइच)। पयागपुर विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लालपुर में कुछ लोगों ने नाली बंद कर दी। इससे दोनों पक्ष में तनाव बढ़ गया। नाली बंद होने से परेशान गांव निवासी रामसुहावन ने थाने पर तहरीर दी। पयागपुर पुलिस ने गांव जाकर नाली चालू करवा दी। लेकिन पुलिस के मौके से जाते ही दबंगों ने पुन: नाली को बंद कर दिया। इससे परेशान गांव निवासी रामसुहावन ने पांच लोगों को नामजद करते हुए पुन: थाने पर तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे परेशान ग्रामीण ने जिलाधिकारी को पत्र दिया। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ अमित मिश्रा से आख्या तलब की है। बीडीओ पयागपुर अमित मिश्रा ने बताया कि जानकारी मिली है। मौके पर ग्राम विकास अधिकारी को भेजा जा रहा है। उनकी रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।