फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   आरटीआई कार्यकर्ता की हत्या में पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

आरटीआई कार्यकर्ता की हत्या में पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

Tue, 20 Jun 2017 11:52 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
आरटीआई कार्यकर्ता की हत्या में पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
राज्यमंत्री के निर्देश के बाद भी एसपी ने नहीं कराई जांच
विज्ञापन

बहराइच। ताजपुर गांव निवासी एक आरटीआई कार्यकर्ता का शव कुछ दिन पूर्व बाग में संदिग्ध हालात में मिला था। उसकी पत्नी ने हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए तहरीर दी थी, मगर पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया है। राज्यमंत्री के निर्देश के बाद भी एसपी ने अभी तक जांच नहीं कराई है। रानीपुर थाना अंतर्गत ग्राम ताजपुर निवासी गुरसरन लाल आरटीआई कार्यकर्ता थे। वह गांव के विकास कार्यों को लेकर जनसूचना आदि मांगा करते थे। जिससे लोग काफी नाराज थे। तीन जून की सुबह वह बाग में पेड़ गिरने की सूचना पर पहुंचे थे। यहां उनकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसकी पत्नी सीमा देवी का कहना है कि पति की ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी से जनसूचना मांगने के कारण रंजिश चल रही थी। वहीं, ग्राम सरवा में जमीन के मामले को लेकर विवाद था। उसका कहना है कि इन लोगों द्वारा ही हत्या की गई थी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर विवेचना नहीं शुरू की है। उधर, महिला के पत्र पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल ने भी जांच कराने के निर्देश दिए थे, मगर एसपी ने किसी सीओ स्तर के अधिकारी से अभी तक जांच भी नहीं कराई है। महिला ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed