{"_id":"5941857f4f1c1b3f798b45ec","slug":"141497466239-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीनेटर को जलकल के ठेकेदार ने अपशब्दों का प्रयोग कर धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीनेटर को जलकल के ठेकेदार ने अपशब्दों का प्रयोग कर धमकाया
Updated Thu, 15 Jun 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनपटी पर कट्टा लगाकर दी जानमाल की धमकी
वैक्सीनेटर को जलकल के ठेकेदार ने धमकाया
बहराइच। नगरपालिका परिषद कार्यालय में जन्म-मृत्यु पंजीकरण पटल पर तैनात वैक्सीनेटर कर्मी को जलकल कर्मी ने रात में फोन कर धमकाया। फिर कार्यालय लौटने पर कट्टा कनपटी में लगाकर जानमाल की धमकी दी। मामले में पीड़ित पटलकर्मी ने अधिशासी अधिकारी को पत्र सौंपा। अधिशासी अधिकारी ने कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक को पत्र सौंपकर एफआईआर दर्ज करने की बात कही है।
नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि कार्यालय में जन्ममृत्यु पंजीकरण पटल पर वैक्सीनेटर अनिल कुमार की तैनाती है। अनिल मंगलवार को अपने एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था। उसी समय जलकल विभाग के ठेका कर्मचारी आमिर ने अपने फोन से अनिल को कॉल कर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्रता की। शाम 4:30 बजे के आसपास अनिल के कार्यालय लौटने पर कट्टा कनपटी पर लगाकर जानमाल की धमकी दी। इससे कार्यालय में अफरा तफरी फैल गई। अधिशासी अधिकारी ने इस मामले में आमिर को नामजद करते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर वर्मा का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। इसके बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।