फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   सूरज की तपिश से झुलसा बहराइच

सूरज की तपिश से झुलसा बहराइच

Thu, 15 Jun 2017 12:20 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
सूरज की तपिश से झुलसा बहराइच
44 डिग्री पहुंचा पारा, गर्मी ने किया बेहाल
विज्ञापन

गर्म पछुआ हवा से झुलसे लोग, दोपहर में सड़कों पर रहा सन्नाटा
अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच। सूरज की तपिश कम होने का नाम नहीं ले रही है। चिलचिलाती दोपहरी लोगों को बेहाल किए हुए है। सूरज की तपिश से गर्मी निरंतर बढ़ रही है। जिसके चलते लोगों का दोपहर में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। कड़ाके की धूप के साथ चल रही गर्म पछुआ हवा से लू का अहसास हो रहा है। इस भीषण गर्मी के बीच ही तराई में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

तराई का तापमान लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनता जा रहा है। सूरज की चिलचिलाती किरणें झुलसा रहीं हैं। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान भी 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इससे दिन में 10 बजे के बाद लोगों को घर से निकलने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। चिलचिलाती धूप से सार्वजनिक स्थानों पर सन्नाटा पसरा दिख रहा है। बाजार व आफिस के लिए घरों से निकले कामकाजी लोगों को सूरज की तपिश से झुलसने को मजबूर होना पड़ रहा है। तेज धूप के बीच चल रही पछुआ हवा से जिले में लू की स्थिति बन गई है। दोपहर के समय सड़कें व बाजारें सूने दिखायी दिए। नरेंद्रदेव कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम विभाग के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि 6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से 11 बजे से 4 बजे तक गर्म पछुवा हवा चली। जिस कारण दोपहर में लोगों को झुलसन का एहसास हुआ। प्रभारी वैज्ञानिक का कहना है कि 17 जून तक मौसम बेहद गर्म रहने के संकेत मिल रहे हैं। इसके बाद बौछारें पड़ने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि नर्सरी की तैयारी करने वालों को सिंचाई का इंतजाम पहले कर लेना होगा। तभी फसल की सुरक्षा हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed