फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   14,726 applicant will give lekhpal bharti exam

लेखपाल बनने को 14,726 आवेदक देंगे परीक्षा

Sat, 12 Sep 2015 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sat, 12 Sep 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। लेखपाल भर्ती के लिए आज 24 केंद्रों पर 14,726 आवेदक परीक्षा देंगे। जिला प्रशासन ने पुख्ता तैयारियों का दावा किया है। सात जोन में बंटे परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट कड़ी निगरानी करेंगे।
विज्ञापन


लेखपाल भर्ती परीक्षा के प्रभारी अपर जिलाधिकारी विद्याशंकर सिंह ने बताया कि सुबह 10:30 बजे से 12 बजे तक परीक्षा होगी।

प्रत्येक कक्ष में अधिकतम 24 परीक्षार्थी बैठाए जाएंगे। उन पर दो कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी रहेगी। आंतरिक उड़ाका दल प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर आवेदकों की तलाशी लेगा।
विज्ञापन


आपत्तिजनक वस्तुएं मिलने या फिर नकल करते पकड़े जाने पर उसका आवेदन तो निरस्त तो किया ही जाएगा, संबंधित कक्ष निरीक्षक और परीक्षा केंद्र पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम ने कहा कि बॉल पेन व प्रवेश पत्र के अलावा कोई भी दस्तावेज परीक्षा केंद्र में रखने की अनुमति नहीं है। इसके लिए पूर्व में सभी केंद्र व्यवस्थापकों को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं।


उन्होंने कहा कि सभी 24 परीक्षा केंद्र को सात जोन में बांटा गया है, जिन पर जोनल मजिस्ट्रेट नजर रखेंगे। इसके अलावा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा अवधि में तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed