{"_id":"5f397609bdad2b48bd169c47c403b332","slug":"14-524-poor-will-get-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14,524 गरीबों को मिलेगा आशियाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14,524 गरीबों को मिलेगा आशियाना
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Fri, 11 Sep 2015 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण की शासी निकाय (गवर्निंग बॉडी) की बैठक शुक्रवार को विकास भवन सभागार में हुई।
इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष ने इंदिरा आवास के 11550 और 2974 लोहिया आवासों को अनुमोदन प्रदान किया। अल्पसंख्यकों को 3109 और सामान्य वर्ग को 3383 आवास का वितरण किया जाएगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष गुलशन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए जनपद में 11550 इन्दिरा आवास एवं राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के तहत चयनित ग्रामों में वर्ष 2014-15 के लिए 1942 तथा वर्ष 2015-16 के लिए 1032 लोहिया ग्रामीण आवासों के निर्माण कार्य का अनुमोदन प्रदान किया गया।
इसके अलावा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना तथा डीआरडीए प्रशासन योजना के लिए प्रस्तावित किए गए व्यय को भी अनुमोदित किया गया।
परियोजना निदेशक डीआरडीए रजत यादव ने बताया कि वर्ष 2015-16 में आवासहीनों को आवास योजना में इन्दिरा आवास योजना के तहत अनुसूचित जाति का लक्ष्य 4853, अनुसूचित जनजाति का 205, अल्पसंख्यक वर्ग का लक्ष्य 3109 एवं सामान्य वर्ग का लक्ष्य 3383 निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
वर्ष 2015-16 में समग्र ग्रामों में इन्दिरा आवासों के निर्माण के लिए अनुसूचित जाति व जनजाति का लक्ष्य 137, अल्पसंख्यक वर्ग का 476 एवं सामान्य वर्ग का लक्ष्य 1621 है।
उन्होंने बताया कि खंड विकास अधिकारियों द्वारा अभिकरण को प्रेषित सूचना के आधार पर वर्ष 2015-16 में स्थायी प्रतीक्षा सूची/बीपीएल सूची व अनुसूचित जाति व जनजाति परिवारों की संख्या को सम्मिलित करते हुए अनुसूचित जाति व जनजाति के 6099, अल्पसंख्यक वर्ग के 15766 एवं सामान्य वर्ग के 43549 परिवार आवास पाए जाने के लिए पात्र लाभार्थी शेष रह गए हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनप्रतिनिधियों के सुझावों को प्राथमिकता के साथ कार्ययोजना में स्थान दें ताकि जनपद के सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर रोडमैप तैयार किया जा सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार, जिला विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा वीरेंद्र सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारी तथा समिति के सदस्य मौजूद रहे।