{"_id":"594d54d34f1c1b2b4d8b4719","slug":"131498240211-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी के आयोजन को बनाएं कार्ययोजना : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी के आयोजन को बनाएं कार्ययोजना : डीएम
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी के आयोजन को बनाएं कार्ययोजना
बहराइच। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशती वर्ष के अवसर पर जनपद में अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी आयोजन को लेकर शुक्रवार को डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। डीएम ने सभी विभागों को मेला व प्रदर्शनी आयोजन के लिए कार्ययोजना पेश करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान शासन की ओर से निर्गत विभागवार दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए डीएम अजयदीप सिंह ने बताया कि अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी 25 सितंबर तक आयोजित किया जाना है। कार्यक्रमों के समन्वय के लिए सूचना विभाग को नोडल विभाग के रूप में नामित किया गया है। जनपद स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के पर्यवेक्षणीय अधिकारी जिलाधिकारी एवं नोडल अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी होंगे। ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रमों का पर्यवेक्षण उप जिलाधिकारी करेंगे। जनपद तथा विकास खंड स्तर पर आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों के लिए एक समिति गठित की जायेगी। बैठक में सीडीओ राकेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रमिल कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. अरुण लाल, एलडीएम श्रवण कुमार, एसडीएम सदर गौरांग राठी आईएएस, कैसरगंज पंकज कुमार, नानपारा एसपी शुक्ला, मिहींपुरवा मोतीपुर कुंवर वीरेंद्र मौर्य, जिला विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।