{"_id":"59496bd54f1c1ba25e8b46f5","slug":"131497983957-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाते से निकाल लिए 8.50 लाख रुपये, सेवानिवृत कर्मी ने जड़े आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाते से निकाल लिए 8.50 लाख रुपये, सेवानिवृत कर्मी ने जड़े आरोप
Updated Wed, 21 Jun 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाते से जालसाजी कर निकाले 8.50 लाख रुपये
सेवानिवृत्त कर्मी ने पुलिस को दी तहरीर
बहराइच। बैसनपुरवा गांव निवासी एक सेवानिवृत्त कर्मचारी के खाते से लगभग आठ लाख 50 हजार रुपये जालसाजी कर निकाल लिए गए। पीड़ित ने बैंक प्रबंधक और कर्मचारियों पर पैसा निकालने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।
पयागपुर थाना अंतर्गत बैसनपुरवा ऐलो गांव निवासी सूरज नरायन सिंह का खाता पयागपुर के इलाहाबाद बैंक शाखा खजुरी में है। उनका कहना है कि सेवानिवृत्त के बाद उनको जीपीएफ, पेंशन आदि का लगभग आठ लाख 45 हजार 854 रुपये मिला था। लेकिन 26 मई से लेकर 16 जून के बीच उसके खाते से कई चरण में सारी रकम बैंक कर्मचारियों द्वारा निकाल ली गई। इस बारे में शिकायत करने पर बैंक प्रबंधक ने खाते में धन नहीं होने की जानकारी दी। इस मामले में पयागपुर थाने में तहरीर देने पर पुलिस ने जबरन मनमाने तरीके से तहरीर लिखाकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। जबकि बैंक प्रबंधक और कर्मचारियों की मिलीभगत से पैसा निकाला गया था। उन्होंने पयागपुर थानों में तहरीर देकर मामले की जांच कराते हुए दर्ज किए गए केस में बैंक कर्मियों को नामजद करने की मांग की है।