{"_id":"5946b20d4f1c1b12698b4574","slug":"131497805325-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमांचल में बहराइच की आंशी ने कांस्य पइक पर जमाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमांचल में बहराइच की आंशी ने कांस्य पइक पर जमाया कब्जा
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच की आंशी ने हिमाचल में जीता कांस्य पदक
शिमला में ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन
बहराइच। हिमाचल प्रदेश के शिमला में आयोजित ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बहराइच की नौ वर्षीय आंशी ने बेहतर प्रदर्शन कर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। कांस्य पदक जीतने पर आंशी के पिता ने फोन पर सूचना दी।
हिमाचल प्रदेश के शिमला में 16 से 18 जून तक ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता मेें उत्तर प्रदेश के लिए बहराइच की नौ वर्षीय आंशी श्रीवास्तव ने प्रतिभाग किया। उसने दिल्ली की अन्नू से कांस्य पदक के लिए फाइट की और अन्नू को पराजित कर आंशी ने कांस्य पदक जीत लिया। आंशी ने इसके पूर्व भी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक हासिल किया है। आंशी के पिता आलोक श्रीवास्तव शूटिंग के राष्ट्रीय चैंपियन रह चुके हैं। आलोक का कहना है कि फादर्स डे पर आंशी ने उन्हें जीत का तोहफा दिया है। आंशी पिता के साथ ही जीत का श्रेय कोच इसरार अली को दे रही है।