{"_id":"594185624f1c1b4b748b461e","slug":"131497466210-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहों की नोंक पर किशोरी को कर ले गए अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असलहों की नोंक पर किशोरी को कर ले गए अगवा
Updated Thu, 15 Jun 2017 03:31 AM IST
विज्ञापन
किशोरी के अपहरण में छह के खिलाफ केस
बहराइच। सुजौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को दो दिन पूर्व एक महिला के सहयोग से पांच लोग असलहे के बल पर अगवा कर ले गए। मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया। चार लोगों को पकड़ा भी। अब पुलिस पीड़ित पिता पर सुलह का दबाव बना रही है। परेशान पिता ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है।
सुजौली थाना क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी को दो दिन पूर्व गांव निवासी मिथिलेश अपने सहयोगी सुनील, मोनू, शिवकुमार, रजनी और जीतू के सहयोग से असलहों के बल पर अगवा कर ले गया। परिवार के लोगों को पता चला तो खोजबीन शुरू हुई। इस पर परेशान पिता ने सुजौली थाने में छह लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी सुनील, मोनू, शिवकुमार और जीतू को रात में धर दबोचा, लेकिन बुधवार की सुबह जीतू को छोड़ दिया गया। किशोरी के पिता का कहना है कि सुजौली पुलिस अब सुलह करने का दबाव बना रही है। पिता ने मामले में एसपी को प्रार्थना पत्र सौंपा है। एसपी ने नानपारा सीओ को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।