{"_id":"59400c794f1c1bfe0a8b45ac","slug":"131497369721-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मगरमच्छ के हमले में ग्रामीण घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मगरमच्छ के हमले में ग्रामीण घायल
Updated Tue, 13 Jun 2017 09:32 PM IST
विज्ञापन
मगरमच्छ के हमले में ग्रामीण घायल
सुजौली (बहराइच)। नहर पुल के किनारे खड़े एक ग्रामीण पर मगरमच्छ ने हमला कर उसे घायल कर दिया। लोगों के दौड़ने पर किसी तरह ग्रामीण की जान बच सकी। उसे सुजौली स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। कतर्नियाघाट सेंक्चुरी क्षेत्र के सुजौली रेंज अंतर्गत बनकटी गांव निवासी माधव (55) पुत्र सीताराम सोमवार मंगलवार की शाम गांव से आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित 10 नंबर नहर पुल के पास गया था। जब वह नहर के किनारे खड़े होकर पानी का बहाव देख रहा था। तभी नहर में मौजूद मगरमच्छ ने हमला कर उसके पैर को दबोच लिया। माधव के चीखने पर आसपास के लोग दौड़े, किसी तरह मगरमच्छ के जबड़े से माधव को छुड़ाया गया। हमले में माधव गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे सुजौली स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इस मामले में रेंज कार्यालय पर सूचना दी गई है।