फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   मदरसा शिक्षकों ने डीएम को पत्र सौंप की समस्या निस्तारण की मांग

मदरसा शिक्षकों ने डीएम को पत्र सौंप की समस्या निस्तारण की मांग

Tue, 13 Jun 2017 09:31 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
मदरसा शिक्षकों ने डीएम को पत्र सौंप की समस्या निस्तारण की मांग
मदरसा शिक्षकों ने डीएम को सौंपा पत्र
विज्ञापन

बहराइच। मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को डीएम से मिला। इस दौरान सभी ने डीएम को पत्र सौंपकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की। पत्र में मदरसा शिक्षकों ने कहा है कि वे दो वर्षों से मानदेय से वंचित हैं। सभी आर्थिक तंगी से जूझ रहें हैं। जनपद के सभी मदरसों की जांच कराई जा चुकी है। रिपोर्ट भी शासन को भेजी जा चुकी है। इसके बावजूद समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। डीएम ने इस मामले में शासन में वार्ता कर समस्या निस्तारण का आश्वासन दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि मामले में 14 जून को लखनऊ में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री, सचिव आदि से मिलकर समस्याओं की जानकारी दी जाएगी। प्रतिनिधि मंडल में मोहम्मद साकिर, मोहम्मद आरिफ, साकिर अली, वहीद अहमद, कमलेश, अवधेश वर्मा, रामकरन आदि शामिल रहे।



त्योहार से पूर्व करें वेतन का भुगतान
बहराइच। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ सिंचाई विभाग के जिला मंत्री इरशादुल हक ने वरिष्ठ कोषाधिकारी को पत्र सौंपकर ईद के पूर्व वेतन भुगतान कराने की मांग की है। पत्र में जिला मंत्री ने कहा है कि महत्वपूर्ण त्योहार अगर माह की 25 तारीख के बाद पड़ते हैं, तो वेतन का भुगतान करा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ईद का पर्व 27 को है। ऐसे में त्योहार से पूर्व वेतन भुगतान कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed