{"_id":"593d8d294f1c1b7e648b45bc","slug":"131497206057-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम और एसपी ने शहर में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम और एसपी ने शहर में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में मुख्य मार्गों से हटवाया अतिक्रमण
बहराइच। जिलाधिकारी अजयदीप सिंह और पुलिस अधीक्षक सुनील सक्सेना की अगुवाई में रविवार को शहर के मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया। डीएम और एसपी ने सड़क के आगे फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को कार्रवाई की चेतावनी दी है। कोतवाली नगर से डीएम और एसपी की अगुवाई में रूट मार्च निकाला गया। डीएम और एसपी नगर पालिका फायर स्टेशन होते हुए पीपल तिराहा पहुंचे। यहां मुख्य मार्ग पर जाम देखकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भड़क उठे। मौके पर खड़ी कुछ गाड़ियों को डीएम, एसपी ने ट्रैफिक पुलिस से उठवाकर उनको सीज करने के निर्देश दिए। कुछ दुकानदार दुकानों के आगे अतिक्रमण भी किए हुए थे, जिनको भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। सड़क का निरीक्षण करते हुए डीएम और एसपी घंटाघर गए। इस दौरान एएसपी कमलेश दीक्षित, एसडीएम नानपारा एसपी शुक्ला, सीओ सिटी विजयशंकर मिश्र, सीओ रिसिया एपी सिंह, नगर कोतवाल विद्यासागर वर्मा, देहात कोतवाल आरपी यादव आदि मौजूद रहे।