फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   रहस्यमय बीमारी से एक ही गांव के युवक समेत दो की मौत

रहस्यमय बीमारी से एक ही गांव के युवक समेत दो की मौत

Wed, 07 Jun 2017 10:47 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
रहस्यमय बीमारी से एक ही गांव के युवक समेत दो की मौत
तबीयत बिगड़ने से दो की जान गई
विज्ञापन



राजीचौराहा (बहराइच)। महसी तहसील के करेहना माधवपुर गांव में एक ही रात दो लोगों की मौत हो गई। दोनों को बुखार के साथ पेट व सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद बेहोश हो गए। हालत बिगड़ने पर अधेड़ ग्रामीण को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उसे डॉक्टराें ने लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। जबकि युवक ने सीएचसी जाते समय दम तोड़ा। दो मौतों से गांव में कोहराम मच गया। चिकित्सकों के मुताबिक मौसम परिवर्तन में सांस रुकने से ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है। वहीं, ग्रामीण रहस्यमय बीमारी बता रहे हैं।
हरदी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत करेहना माधवपुरवा निवासी आत्माराम (40) पुत्र रामनरायन को मंगलवार रात में बुखार के साथ पेट और सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इस पर परिवारीजनों ने घर पर इलाज शुरू किया। लाभ न होने पर जब उसे महसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की तैयारी हो रही थी। तभी आत्माराम ने दम तोड़ दिया। उधर गांव निवासी फूल प्रसाद (55) पुत्र लल्ला तिवारी को भी दो घंटे पूर्व बुखार, पेट और सीने में दर्द के साथ शरीर में ऐंठन की शिकायत हुई। इस पर परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक परीक्षण के दौरान लिवर संक्रमण की पुष्टि की। इलाज शुरू हुआ, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे रात में ही मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिाय गया। लेकिन लखनऊ पहुंचे ही फूल प्रसाद की भी मौत हो गई। एक ही रात गांव में दो मौतों से कोहराम मच गया। जिन दो लोगों की मौत हुई है, उनके घर की दूरी 200 मीटर के आसपास है।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. डीके सिंह का कहना है कि परिवारीजन फूल प्रसाद को जिला अस्पताल लाए थे। परीक्षण के दौरान उसके लिवर में संक्रमण मिला था। हो सकता है दूषित पानी से लिवर संक्रमित हुआ हो। मौसम परिवर्तन के बीच लिवर संक्रमित होने पर अचानक अटैक की स्थिति बनती है। एमओआईसी डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि चिकित्सकों की टीम गांव भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ क्षेत्रों में संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed