फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   13 foot dragon enters home

घर में घुसा 13 फुट का अजगर

Sat, 14 Sep 2019 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
13 foot dragon enters home
मोतीपुर के पेटरहा गांव में मकान में घुसा अजगर। - फोटो : BAHRAICH
उर्रा (बहराइच)। मोतीपुर रेंज के पेटरहा गांव निवासी एक ग्रामीण के मकान में शनिवार को सुबह एक अजगर घुस गया। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना रेंज कार्यालय पर दी। इसके बाद पहुंचे वनकर्मियों ने अजगर को पकड़ा। इसके बाद उसे जंगल में छोड़ दिया। वनकर्मियों के मुताबिक अजगर 13 फुट लंबा था।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के मोतीपुर रेंज अंतर्गत पेटरहा गांव जंगल से सटा हुआ है। गांव निवासी राधेश्याम साहनी के मकान में सुबह जंगल से निकल कर आया अजगर घुस गया। वह एक कमरे में घुसकर फुसकारने लगा। इस दौरान परिवारीजनों की नजर सांप पर पड़ी तो वे शोर मचाते हुए बाहर भागे।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर वनकर्मी गांव पहुंचे और बोरा और जाल की मदद से अजगर को पकड़ लिया। वन क्षेत्राधिकारी आनंद प्रकाश आर्य ने बताया कि अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया है। अजगर 13 फुट लंबा व उसका वजन लगभग 30 किलो था। अजगर काफी बड़ा था, लेकिन वह ग्रामीणों को नुकसान नहीं पहुंचाता है। अजगर निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed