{"_id":"5c113b22bdec2241a26da3a3","slug":"121544633122-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यान कर्मी की मौत के मामले में सगे भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यान कर्मी की मौत के मामले में सगे भाई गिरफ्तार
Updated Wed, 12 Dec 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
रानीपुर (बहराइच)। हादसे में घायल उद्यानकर्मी को बाइक सवार सगे भाई मौके से अस्पताल ले जाने के लिए निकले। लेकिन रास्ते में ही बेहोश कर्मी को खेत में छोड़कर भाग गए थे। इस लापरवाही से कर्मी की मौत हो गई थी।
मंगलवार को शव खेत से मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने उद्यानकर्मी की मौत के जिम्मेदार सगे भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि बीते पांच दिसंबर को दिन में 3:30 बजे रानीपुर थाना अंतर्गत गोबरहा मोड़ के पास साइकिल सवार उद्यान कर्मी दुखी राम निवासी नौंपुरा बाइक की टक्कर से घायल हुआ था।
बाइक सवार घायल को दवा इलाज कराने के लिए मौके से चले। कुछ दूर दुखीराम को बेहोशी की हालात में ग्राम बीलगाव के निकट झाड़ियों में छिपा दिया। इससे घायल की मृत्यु हो गई। आरोपियों को साक्ष्य छिपाने के मामले में जेल भेजा गया है।