फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   12 students left LLB exam

Bahraich News: 12 विद्यार्थियों ने छोड़ी एलएलबी की परीक्षा

Fri, 22 Aug 2025 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 22 Aug 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
12 students left LLB exam
बहराइच के केडीसी में एलएलबी की परीक्षा देते परीक्षार्थी। -संवाद
बहराइच। किसान पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को एलएलबी की परीक्षा में जिले के दो विधि महाविद्यालयों के 1,210 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 12 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। शुक्रवार को पहली पाली की परीक्षा के बाद परीक्षा का समापन हो जाएगा।
विज्ञापन


सहायक केंद्र व्यवस्थापक प्रोफेसर ओपी सोनी ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा के दौरान एलएलबी त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम के द्वितीय सेमेस्टर में 272 विद्यार्थी पंजीकृत रहे। इनमें 269 ने परीक्षा दी। इसी पाठ्यक्रम के छठे सेमेस्टर में 234 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे, जबकि 231 ने परीक्षा दी। एलएलबी पांच वर्षीय पाठ्यक्रम के द्वितीय सेमेस्टर के लिए पंजीकृत सभी 168 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसी पाठ्यक्रम के छठे सेमेस्टर के 127 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इनमें से 126 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन


दूसरी पाली में एलएलबी त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम के छठे सेमेस्टर में पंजीकृत 267 के सापेक्ष 262 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। एलएलबी पांच वर्षीय पाठ्यक्रम के चौथे समेस्टर में 164 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे और सभी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली पाली के दौरान असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अर्चना निगम तथा दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान डॉ. गजाला खातून छात्राओं की निगरानी के लिए तैनात थीं। सुबह की पाली में छात्रों की निगरानी चीफ प्राक्टर डॉ. किसुनवीर, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. एसके मिश्र तथा द्वितीय पाली में डॉ. संदीप मिश्र, डॉ. अजय प्रताप सिंह, डॉ. धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी, डॉ. मेराजुद्दीन तथा पंकज सिंह कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed